भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राख लड़कियाँ / अनामिका अनु

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:48, 22 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनामिका अनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़कियों की देह की माटी से
बनी हैं
सभी देव प्रतिमाएँ

इसलिए
ईशपूजा से भागती हैं लड़कियाँ ।

जो लड़कियाँ
धर्मच्युत बताई जाती हैं
वास्तव में धर्ममुक्त होती हैं

वे न परम्परा ढोती हैं
न त्योहार
वे ढूँढ़ती हैं विचार

वे न रीति सोचती हैं
न रिवाज
वे सोचती हैं आज

नई तारीख़ लिखती
इन लड़कियों की
हर यात्रा तीर्थ है ।