भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राजा / भास्कर चौधुरी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:50, 27 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी }} {{KKCatKavita}} <poem> कहानी है यह बच...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहानी है यह
बच्चों की
पर है खरी
सच्ची
कि जंगल का राजा षेर
दहाड़ता है इसलिए
क्योंकि कायर होता है वह
पाकर भी समूचा का समूचा भैंस
उसे सताता है डर
कि अगले दिन
क्या वह बचेगा लायक इतना भी
कि मार सके एक बकरी
उसे डर है कि
बड़े-बड़े सिंह वाले भैंसे
होकर इक कहीं
फाड़ न डाले उसका पेट
इसीलिए तो शायद
शेर के मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं सबसे आगे
गीदड़ लोमड़ियाँ और सियार
और सबसे अंत में
लाशों पर टिकने वाले गिद्ध!!