भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वेदनाओं से हम चूर हैं / सोनरूपा विशाल

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:33, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
वक़्त से इतने मजबूर हैं,
वेदनाओं से हम चूर हैं।

कौन ज़िन्दा कहेगा हमें
चेतना से अगर दूर हैं।

अगले पल का भरोसा नहीं,
फिर भी कल पे वो मग़रूर हैं।

दूसरों से गिला बाद में,
ख़ुद को हम कितने मंज़ूर हैं।

जिनकी आँखों में आँसू नहीं,
दर्द से वो भी भरपूर हैं।

ज़िन्दगी से जो उकता गए,
सोचिए कितने मजबूर हैं!

उनकी आँखें न बेनूर हों,
जिनकी आँखों के हम नूर हैं।

खो चुके हैं सुकूँ, जबसे हम,
सूचनाओं से भरपूर हैं।