भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शब्दों के घाव / हरेराम बाजपेयी 'आश'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:55, 13 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरेराम बाजपेयी 'आश' |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तलवारों के घाव महज गहरे होते हैं,
शब्दों के घाव बहुत गहरे होते हैं...

मन की गति से रहा भागता जिनके खातिर
उनके ही कदम हमारे हित ठहरे होते हैं।

गैरों को तो पहचाना जा सकता है।
अपनों के ही नकाब पहने चेहरे होते है।

मेरा पहाड़-सा दर्द दब गया जिनकी खुशियों में,
वे भी मेरी आहें सुनने में बहरे होते हैं।

जिनके लिए निछावर अपना सूरज भी कर डाला,
मेरे घर उनके ही भेजे कुहरे होते हैं।

तन (को) तो जो जकड़ा जा सकता है जंजीरों में
मन पर क्यों 'आश' बताओ पहरे होते हैं।