भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शाख से टूटा ज़रूर / ऋचा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:36, 14 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋचा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> शा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शाख से टूटा ज़रूर
पर फूल ही तो हूँ
घास पर गिर कर
ओस से भीगा ज़रूर
पर फूल ही तो हूँ।
सुर्ख़ रंगों से सजा आज
कल मुरझा जाऊंगा
बिछड़ा चमन से ज़रूर
पर फूल ही तो हूँ।
तेरी उदास-सी आँखो में
एक सुकून ला पाता
अपनी गुलाबी रंगत
तेरे चेहरे पर खिला पाता
जी लेता अपनी ज़िंदगी
छोटी ही ज़रूर
चाहे तेरे हाथों से
ख़ाक में मिल जाऊँ
पर फूल ही तो हूँ।