भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सखी! हौं प्रीतम-प्रीति पगी / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:24, 2 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सखी! हौं प्रीतम-प्रीति पगी।
गति-मति-रति सब स्याम, रहौं हौं उनमें सगी-बगी॥
कौन काम कैसें कब करिबौ, कहाँ कौन के संग।
सब कछु करैं-करावैं बे‌ई, रचैं नित न‌ए ढंग॥
पालन-परिचालन-चिंतन, सब भले-बुरे यौहार।
बे‌ई करैं, जहाँ जब जैसौ उनकौ होय बिचार॥
दोष, अभाव, भूल, भ्रम, त्रुटि कौ मोय न कछु मन भान।
सोच-बिचार करन कौं मोकूँ नहिं कछु ग्यानाग्यान॥
कठपुतरी उनके कर की हौं, निज मन मोहि नचावै।
खेल खिलावैं, जो कछु मेरे तिन पिय के मन भावै॥
मोय बनाय बावरी राखी, सुध-बुध रही न नेक।
तन-मन-धन चेतन मेरे सब मुरलीवारे एक॥