भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सांझ / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:03, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सांझ ढले भास्कर
की तिक्त उर्जा
यहाँ वहां
कक्ष के
अदीप्त कोनो में
फैलती जा रही है ....
अपरान्ह की
यह बची -खुची
अग्नि
मेरे निसस्त्व
प्राण मैं
किलक नही
भर सकती ...
केवल लुंज -पुंज
हुए आत्म को
उदीप्त करने का
असफल प्रयास
भर कर सकती है
कहाँ थे तुम सूरज
जब दिन उगा था ..?