भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुहाना सफ़र और यह मौसम हसीं / शैलेन्द्र

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:38, 22 दिसम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र |संग्रह=फ़िल्मों के लिए लिखे गीत-3 /शैलेन्द्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुहाना सफ़र और ये मौसम हंसीं (२)
हमें डर है हम खो न जाएं कहीं
सुहाना सफ़र ...

ये कौन हँसता है फूलों में छूप कर
बहार बेचैन है किसकी धुन पर - (२)
कहीं गुमगुम, कहीं रुमझुम, के जैसे नाचे ज़मीं
सुहाना सफ़र ...

ये गोरी नदियों का चलना उछलकर
के जैसे अल्हड़ चले पी से मिलकर - (२)
प्यारे प्यारे ये नज़ारे निखरे हैं हर कहीं
सुहाना सफ़र ...

वो आसमाँ झुक रहा है ज़मीं पर
ये मिलन हमने देखा यहीं पर - (२)
मेरी दुनिया, मेरे सपने, मिलेंगे शायद यहीं
सुहाना सफ़र ...