भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिचक खुल जाने पर / रविकान्त

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:11, 28 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकान्त }} {{KKCatKavita}} <poem> सूत के धागे से...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूत के धागे से
सुरक्षा की सीमा-रेखा बनाई
बस्ती के
अशंक, विश्वासी लोगों ने

वर्षों तक
किसी ने आँख नहीं उठाई उधर
सूत ही मजबूत फाटक बना रहा,

जब तक शील का पर्दा
'हमारी' आँखों में चमकता रहा