भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हेत प्रीति सनेह कौ अंग / साखी / कबीर
Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:02, 9 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कबीर |संग्रह=कबीर ग्रंथावली / कबीर }} {{KKPageNavigation |पीछे…)
कमोदनी जलहरि बसै, चंदा बसै अकासि।
जो जाही का भावता, सो ताही कै पास॥1॥
टिप्पणी: ख-जो जाही कै मन बसै।
कबीर गुर बसै बनारसी, सिष समंदा तीर।
बिसार्या नहीं बीसरे, जे गुंण होइ सरीर॥2॥
जो है जाका भावता, जदि तदि मिलसी आइ।
जाकी तन मन सौंपिया, सो कबहूँ छाँड़ि न जाइ॥3॥
स्वामी सेवक एक मत, मन ही मैं मिलि जाइ।
चतुराई रीझै नहीं, रीझै मन कै भाइ॥4॥