भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हैं निगाहों में नज़ारे श्याम के / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=आस क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हैं निगाहों में नजारे श्याम के।
रूप बल के पुंज सम अभिराम के॥

हर घड़ी ढूँढे उसी को ये नज़र
जाप अधरों पर उसी के नाम के॥

साँवरे बिन चैन मन पाता नहीं
काम सब विपरीत धाता वाम के॥

कौल की खातिर बना जो सारथी
पथ प्रदर्शक धर्ममय संग्राम के॥

हे प्रभो अब ज्ञान इस मन को मिले
जगत के जंजाल सब किस काम के॥