भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आगमन / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देहरी पर पाँव...
हँसी होंठो पर ...
मन आँखों में उतर आया ...
उँगलियों में प्राण ...
साँस में सर्वस्व ...

आगमन ऐसा सुख
प्रभु के आगमन से पृथक कहाँ है
मनुष्य के घर में


रचनाकाल : 1991, विदिशा