भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आवे अचक मेरी बाखर में / ब्रजभाषा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

आवे अचक मेरी बाखर में, होरी को खिलार॥
डारत रंग करत रस बतियाँ,
सहजहि सहज लगत आवे छतियाँ।
ये दारी तेरौ लगवार॥ होरी को. आवै.

जानत नाहिं चाल होरी की,
समझत बहुत घात चोरी की।
आखिर तो गैयन को ग्वार॥ होरी को. आवै.

गारी देत अगाड़ी आवै,
आपहु नाचै और मोहि नचावै।
देखत ननदी खोले किवार॥ होरी को. आवै.
सालिगराम बस्यों ब्रज जब से,
ऐसो फाग मच्यो नहिं तब ते।
इन बातन पै गुलचा खाय॥ होरी को. आवै.