Last modified on 23 मई 2018, at 14:30

एक रहिस दुनिया / राकेश रंजन

एक रहिस तोता
तैरिस था बनेबन लगाइस था गोता
वही मिलिस एक रोज ठुनक-ठुनक रोता !

एक रहिस मैना
छमकिस थी छनेछन नचाइस थी नैना
उसने ही छीन लिहिस तोते का चैना !

एक रहिस दुनिया
मजा-मस्त चाभिस दिस प्रेम-रसित बुनिया
प्रेम-राग ओटिस विथ घोटिस हरमुनिया !