भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या नहीं मशहूर के सिवा यारो / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या नहीं मशहूर के सिवा यारो,
रौनके - भरपूर के सिवा यारो !

इल्म कोई भी नहीं आया न जो,
सोहबते - शऊर के सिवा यारो !

जो कहा जिसने कहा होते रहे,
मोहसिने - मश्कूर के सिवा यारो !

दाँत खट्टे कर नहीं पाया कोई,
सिर्फ़ इक अमचूर के सिवा यारो !

हम सभी को मानकर बेटी चले,
दुख़्तरे - अँगूर के सिवा यारो !

तोड़ हर दस्तूर हम आलिम हुए,
संगदिल - दस्तूर के सिवा यारो !

हम परम नारद कहीं फिसले नहीं,
इक सियासी हूर के सिवा यारो !