भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिड़की / इब्बार रब्बी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसकी खिड़की पर
लोहे की सलाख को
पहली बार
लपेटा
अँखुए ने।

ओह! बेल
यह क्या किया!
नवजात
गंधाते
मृणाल को
तूने लपेटा सलाख से।

किसके गले में डाल दँ
ये आदिवासी बाहें!

रचनाकाल : 1967