भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़ैब होगा सुराग़ भी होगा / रवि सिन्हा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़ैब<ref>रहस्य, आस्मान (mystery, cosmos)</ref> होगा सुराग़ भी होगा
दिल भी होगा दिमाग़ भी होगा

हुक्मे-आसेब<ref> प्रेत या शैतान का आदेश (order of the demon)</ref> के अँधेरे में
कोई ज़िद्दी चिराग़ भी होगा

देखना जीतकर वो आये हैं
उनके दामन पे दाग़ भी होगा

जल गया दिल कुरेद कर देखो
तिश्नगी<ref>प्यास, अभिलाषा (thirst, desire)</ref> है फ़राग़<ref>संतोष (freedom from care and worries)</ref> भी होगा

ख़ुल्दे<ref>स्वर्ग (paradise)</ref>-ग़ालिब तो ख़ल्क़े<ref>लोग, सृष्टि (people, creation)</ref>-फ़ैज़ो-फ़िराक़
मीर ख़ुसरो का बाग़ भी होगा

क़त्ल के बाद आँख तर होगी
हाथ ख़ाली अयाग़<ref>प्याला, चषक (wine glass)</ref> भी होगा

ज़ौक़<ref>रसास्वाद, मज़ा (taste)</ref> अपना सँभाल कर रखिये
संग बुलबुल के ज़ाग़<ref>कौआ (crow)</ref> भी होगा

शब्दार्थ
<references/>