भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चातक चकोर मोर शोर करि बोले हाय घटा भी घमंड घेरी घेरी बर्षतु है / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 चातक चकोर मोर शोर करि बोले हाय घटा भी घमंड घेरी घेरी बर्षतु है।
सावन का झरान अब राखे कुलकाने अब बादल बिलंद बूंद रोज हर्षतु है।
रैन अँधियारी कारी दिख डर लागे सखि बिजली तो अचानक आय रोज गर्जतु है।
द्विज महेन्द्र सावन मन भावन नहीं आये हाय पुरूवा निगोरी अब त रोज सनकतु है।