भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चौक / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिन बैठकन सहन मैं प्रातःकाल जुरे जन।
रहत प्रनाम सलाम करत हित सावधान मन॥161॥

रजनी संध्या समय जुरत जहँ सभा सुहावनि।
बिविध रीति समयानुसार चित चतुर लुभावनि॥162॥

कथा, बारता, रागरंग, लीला, कौतुक मय।
मन बहलावन काम काज हित सहित सदामय॥163॥

जगमगात जहँ दीपक अवल रहत निसि सुन्दर।
चहल पहल जित मची रहत नित नवल निरन्तर॥164॥

कास तहाँ अरु घास जमी ढूहन पर लखियत।
चरत अजामिल पात इतै सों उत अब घूमत॥165॥