भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
देखा इतना क्या कम है / राजेन्द्र गौतम
Kavita Kosh से
देखा इतना क्या कम है
रिश्ता इतना क्या कम है
माना दरिया हो न सका
पिघला इतना क्या कम है
घर तक आना-जाना है
रिश्ता इतना क्या कम है
हैवानों की बस्ती थी --
जूझा इतना क्या कम है