भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुनि पुरि रहै नित काननि में / घनानंद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सवैया


धुनि पुरि रहै नित काननि में , अज कों उपराजिबोई सी करै .

मन मोहन गोहन जोहन के , अभिलाख समाजिबोई सी करै .

‘घनआनन्द’ तिखिये ताननि सों , सर से सुर साजिबोई सी करै .

कित तें यह बैरिन बांसुरिया, बिन बाजेई बाजिबोई सी करे .