भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाचत नटराज रुचिर / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग शंकरा-ताल दादरा)

नाचत नटराज रुचिर बाजत डमरू कर।
 जटाजूट सोहत सिर भूषन भुजंगधर॥
 आसुतोष सदासिव भव रुद्र प्रलयंकर।
 देवपति महादेव अखिल विस्वदुःखहर॥
 भूतनाथ अंग अंग राजत बिभूति बर।
 कामरिपु कामरूप काम-सकल-सिद्धिकर॥