भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निस्संग मानी के लिए / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मानी हो मेरा तुम
इस से तुम्हें क्या करना

मानी को मतलब क्या
                    इस से
कौन है शब्द उस का
पूर्ण है ख़ुद में वह
                निश्शब्द—
चाहे भटकता ही रहे
उस की तलाश में
               शब्द

कविता
शब्द की विकलता है क्या
                       भटकती
निस्संग मानी के लिए ?

13 जुलाई 2009