भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद 241 से 250 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 1

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद संख्या 241 तथा 242

 (241)

तब तुम मोहूसे सठनि को हठि गति न देते।
 कैसेहु नाम लेइ कोउ पामर, सुनि सादर आगे ह्वै लेते।1।

 पाप-खानि जिय जानि अजामिल जमगन तमकि तये ताको भे ते।
 लियो छुड़ाइ, चले कर मींजत , पीसत दाँत गये रिस-रेते।2।

 गौतम-तिय,गज ,गीध, बिटप , कपि, हैं नाथहिं नीके मालुम जेते।
 तिन्हके काज साधु-समाजु तजि कृपासिंधु तब उठिगे ते।3।

अजहुँ अधिक आदर येहि द्वारे , पतित पुनीत होत नहिं केते।
मेरे पासंगहु न पूजिहैं,ह्वै गये, हैं , होने खल जेते।4।

हौं अबलौं करतूति तिहारिय चितवत हुतो न रावरे चेते।
 अब तुलसी पूतरो बाँधिहै, सहि न जात मोपै परिहास एते।5।

(242)

तुम सम दीनबंधु , न दीन कोउ मो सम, सुनहु नृपति रघुराई।
मोसम कुटिल-मौलिमनि नहिं जग, तुमसम हरि! न हरन कुटिलाई।।1।

हौं मन-बचन -कर्म पातक-रत, तुम कृपालु पतितन-गतिदाई।
 हौं अनाथ, प्रभु! तुम अनाथ-हित, चित यहि सुरति कबहुँ नहिं जाई।2।

हौं आरत, आरति-नासक तुम, कीरति निगम पुराननि गाई।
हौं सभीत तुम हरन सकल भय ,कारन कवन कृपा बिसराई।3।

तुम सुखधाम राम श्रम-भंजन, हौं अति दुखित त्रिबिध श्रम पाई।
यह जिय जानि दास तुलसी कहँ राखहु सरन समुझि प्रभुताई।4।