भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्रथमहिं सुमिरौ नाम विधाता / शेख किफ़ायत
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
प्रथमहिं सुमिरौं नाम विधाता । जोविधि विधि किन्ह सकल रंगराता ।।
सात अकास किन्ह मैं गुनी । सरंग पताल रचे बिनु थुनी ।।
सातो दीप किन्ह गंभीरा । सात समुद्र किन्ह निरनीरा ।।
अंडज, पिण्डज, अंकुरज, किन्हा । ओ उखमज पुनि पैदा किन्हा ।।
जो चरचे पावे पुनि सोई । अलख रूप लखि पारे न कोई ।।
सरवन नहीं सुने चहुँ बाता । लोचन नाहि देखे सब गाता ।।
हृदय माहि बुझे मन ज्ञाना । कमल कली मँह भँवर छिपाना ।।