भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्रेम-8 / सुशीला पुरी
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
प्रेम
एक खरगोश है
हरी दूब की भूख लिए
वन-वन भटकता
कुलाँचे भरता
डरा.. सहमा
छुपा रहता है
मन की सघन कन्दराओं में,
उसकी नर्म मुलायम त्वचा की
व्यापारी
यह दुनिया
नहीं जानती
उसके प्राणों का मोल...!