भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्फ / केशव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सब अन्दाजे गलत निकले
कुछ इस तरह गिरी
बर्फ़
       इस बार
या शायद गिरती है
इसी तरह
       हरबार

सबसे बड़े पेड़ ने
अपने से छोटे पेड़ पर
उससे छोटे ने
अपने से छोटे पर
उस पेड़ ने
पौधे के कंधों पर
डाल दिया बर्फ़ का बोझ

पौधा उस बोझ को
कँधों पर रखे
मुस्कुरा रहा है

सबसे बड़ा पेड
यह देख-देख
बल खा रहा है।