भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बारिश के बाद / इला प्रसाद
Kavita Kosh से
					
										
					
					बाद बारिश के 
मिट्टी से उठती हुई 
सोंधी खुशबू 
यहाँ नहीं मिलती। 
 
सब्जियों में स्वाद, फ़ूलों में सुगन्ध 
सम्बन्धों में आत्मीयता 
नहीं मिलती। 
 
सतह पर सब सुखद था 
जब तक भीगे नहीं थे। 
 
यह तो बारिश के बाद का सच है!
 
	
	

