भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भगवान एक है! / रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन्दिर, मस्जिद और गुरूद्वारे।
भक्तों को लगते हैं प्यारे।।

हिन्दू मन्दिर में हैं जाते।
देवताओं को शीश नवाते।।

ईसाई गिरजाघर जाते।
दीन-दलित को गले लगाते।।

जहाँ इमाम नमाज पढ़ाता।
मस्जिद उसे पुकारा जाता।।

सिक्खों को प्यारे गुरूद्वारे।
मत्था वहाँ टिकाते सारे।।

राहें सबकी अलग-अलग हैं।
पर सबके अरमान नेक है।

नाम अलग हैं, पन्थ भिन्न हैं।
पर जग में भगवान एक है।।