भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

म्याऊँ म्याऊँ छम / अनवारे इस्लाम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दाल भात रोटी
बिल्ली बडत्री मोटी,
चौके में बैठी
बाँध के लँगोटी।
म्याऊँ-म्याऊँ छम
सब कुछ हज़म!

कुर्सी के पीछे
टेबिल के नीचे,
पंजे से बिल्ली
चुहिया को खींचे
म्याऊँ-म्याऊँ छम
चुहिया हजम!

खा-पी के बिल्ली
पहुँच गई दिल्ली,
भूल गई रस्ता
खूब उड़ी खिल्ली
म्याऊँ-म्याऊँ छम
कुछ नहीं गम!