भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये मौजे ग़म सुकूँ-आसा भी है, अगर सोचो / ज़फ़र गोरखपुरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये मौजे ग़म सुकूँ<ref>शान्ति देने वाला</ref> -आसा भी है, अगर सोचो।
ये दर्द दिल का मसीहा भी है, अगर सोचो।

वो एक क़ौसे-क़ज़ह<ref>इन्द्रधनुष</ref> दसतरस<ref>क़ाबू</ref> नहीं जिस पर
उसी का नाम तमन्ना भी है, अगर सोचो।

वो ग़म के जिसके लिए लब पे है दुआ-ए-निजात
वो ज़िन्दगी का असासा<ref>दौलत</ref> भी है, अगर सोचो।

ये धूप दिल की तहों तक जो राह पा जाए
ये चाँदनी भी है साया भी है, अगर सोचो।

जुड़े हैं सब कहीं एक-दूसरे के साथ यहाँ
जो सबका ग़म है वह अपना भी है अगर सोचो।

शब्दार्थ
<references/>