भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम नाम सत्य है ! / फूलचन्द गुप्ता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौवा बोला राम नाम
गीध बोला राम नाम
चील बोली राम नाम

गगन फाड़ देने वाली आवाज़ में
सबसे अन्त में
सबके आगे-आगे चलता हुआ
छुरा बोला —
सत्य है ! सत्य है !! सत्य है !!!

तोतों ने समवेत धुन मिलाई
यही राम नाम ही
सभी देशवासियों के जीवन का
एकमात्र पथ्य है !