Last modified on 19 फ़रवरी 2016, at 11:50

रो दे तो सावन इठलाये / विमल राजस्थानी

गा दे तो बिछ जाय बहारें
रो दे तो सावन इठलाये
क्या कह दूँ अपनी वाणी से
बोलो यह रोये या गाये

रोना-गाना चीज बड़ी है
दोनों पर जिन्दगी खड़ी है
गाओ बरसें फूल, सिसकने-
पर मोती की लगी झड़ी है

दरस-परस फूलों का सुन्दर
मोती का झर जाना सुखकर
शोभे एक गले में तो दूसरा-
गाल पर शोभा पाये

-17.8.1976