भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>
हाथी खड़ा नदी के तट पर,
जाना था उस पार|
कश्ती वाला नहीं हुआ ले ,
जाने को तैयार|

इस पर तभी एक मेंढ़क ने,
दरिया दिली दिखाई|
बोला चिंतित क्यों होते हो,
प्यारे हाथी भाई|

बिठा पीठ पर तुमको अपनी,
नदिया पार कराऊं|
कठिन समय में मदद करुं मैं ,
मेंढक धर्म निभाऊं|

प्रोत्साहन ने मेंढक जी के,
हाथी को उकसाया|
पैदल चलकर पार नदी वह ,
चटपट ही कर आया|

छोटे छोटे लोग बड़ों को,
भी हिम्मत दे जाते|
और कठिन से कठिन काम भी
पल मैं हल हो जाते|
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
2,357
edits