भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मूँछे / भैरूंलाल गर्ग

1,095 bytes added, 23:52, 5 अक्टूबर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भैरूंलाल गर्ग |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=भैरूंलाल गर्ग
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>वाह-वाह ये काली मूँछें,
लगती बड़ी निराली मूँछें।

किसी-किसी की इंच-इंच भर,
कुछ ने गज भर पाली मूँछें।

कुछ लोगों के तो सचमुच की,
पर जोकर की जाली मूँछें।

बड़ी मूँछ से सब डरते हैं,
ज्यों बंदूक दुनाली मूँछें।

कुछ कहते यह तो झंझट है,
इसीलिए मुँडवा ली मूँछें।

कोई कहता शान मर्द की,
इसीलिए रखवा ली मूँछें।

जिसको जैसी भाई, उसने
उसी रूप में पाली मूँछें!

-साभार: नंदन, जून 89, 30
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits