भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जंगल में कटे पंख / कुमार रवींद्र

1,171 bytes added, 09:45, 13 दिसम्बर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार रवींद्र
|अनुवादक=
|संग्रह=चेहरों के अन्तरीप / कुमार रवींद्र
}}
{{KKCatNavgeet}}
<poem>आग लगी भोली गौरैया के नीड़-तले

धुआँ घिरे
चन्दन के राजमहल काँप रहे
थके पाँव
धुंध की सुरंगों को नाप रहे

गहरे हैं सूरज के चेहरे के दाग जले

तिनकों के
आपस के रिश्ते सब बिखर गये
झुलस गये
सपनों की बस्ती के शिखर नये

मिले घने जंगल में कटे पंख - रुँधे गले

घेर लिये आँगन-चौराहे सब
भीलों ने
नोच लिये बरगद के पत्ते कब
चीलों ने

कौन कहे - चुप हैं अँधियारे घर धूप-ढले
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits