भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलजा पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शैलजा पाठक
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
वो अलग रहते हुए एक दूसरे से प्यार करते
करते रहते अपने काम
अपने-अपने शहर के मौसम में मिलाते
दूसरे शहर की गर्मी, यार करते
रात की चमकती सफेद चांदनी में
अपने रंगीन सपनों को घोलते और प्यार करते
अलग-अलग किताब पढ़ते हुए
वो मोड़ देते एक साथ कोई पन्ना
वो रुकते और प्यार करते
उनके प्यार में नहीं आती वो शाम
न आती कोई तारीख न त्योहार मिलाते उनको
पर प्यार में अलग भी कब थे दोनों
धरती हरी होती, आकाश नीला, सपने चमकीले
किताबों के कई पन्ने मुड़े हुए
लड़की के बाल लम्बे और खूबसूरत थे
लड़के की उलझनें उलझे बालों से भी ज्यादा उलझी
एक दिन सफेद घोड़े पर चमकते कपड़ों वाला राजकुमार
धूल उड़ाता आता
और लम्बे बालों वाली राजकुमारी को उठा ले जाता
ये फोटो बड़े किताब के बड़े रंगीन पन्ने पर बनी थी
लड़की राजकुमारी नहीं रस्ते आसान नहीं
सफेद घोड़े खाली सूने रास्तों पर ओझल
लड़के के हाथ में प्यार वाली किताब
लड़की के होंठ पर मिलन वाले गीत।</poem>
{{KKRachna
|रचनाकार=शैलजा पाठक
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
वो अलग रहते हुए एक दूसरे से प्यार करते
करते रहते अपने काम
अपने-अपने शहर के मौसम में मिलाते
दूसरे शहर की गर्मी, यार करते
रात की चमकती सफेद चांदनी में
अपने रंगीन सपनों को घोलते और प्यार करते
अलग-अलग किताब पढ़ते हुए
वो मोड़ देते एक साथ कोई पन्ना
वो रुकते और प्यार करते
उनके प्यार में नहीं आती वो शाम
न आती कोई तारीख न त्योहार मिलाते उनको
पर प्यार में अलग भी कब थे दोनों
धरती हरी होती, आकाश नीला, सपने चमकीले
किताबों के कई पन्ने मुड़े हुए
लड़की के बाल लम्बे और खूबसूरत थे
लड़के की उलझनें उलझे बालों से भी ज्यादा उलझी
एक दिन सफेद घोड़े पर चमकते कपड़ों वाला राजकुमार
धूल उड़ाता आता
और लम्बे बालों वाली राजकुमारी को उठा ले जाता
ये फोटो बड़े किताब के बड़े रंगीन पन्ने पर बनी थी
लड़की राजकुमारी नहीं रस्ते आसान नहीं
सफेद घोड़े खाली सूने रास्तों पर ओझल
लड़के के हाथ में प्यार वाली किताब
लड़की के होंठ पर मिलन वाले गीत।</poem>