भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=महेश उपाध्याय
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatNavgeet}}
<poem>
जल जबरन
जहाँ ठहर जाता है
बड़ा कसमसाता है।

कसक धार देती है
काटती किनारे
मार ढूँढ़ती —
बन्दी साँझ में सकारे

ओ पत्थर ! मूर्त्तिमान
गति को मत दे विराम
ठहरा जल ज्वाला है
लपटों में गाता है ।

मिट्टी का यह घिराव
क्या लेगा तापमान ?
बून्द बून्द चिनगारी
चिनगारी प्राणवान

ओ ! पर्वत के सपूत
लहरें देंगी सबूत
जल है चेतन स्वरूप
चेतना जगाता है ।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,616
edits