भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बात हरियाणे की / दिनेश शर्मा

2,176 bytes added, 18:10, 11 दिसम्बर 2024
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=दिनेश शर्मा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
सीधे साधे बाणे की
दूध दही के खाणे की
आओ मिलकर बात करें
हम अपने हरियाणे की

विविधता धारण करता
हरियाणा का नाम
ऐतिहासिक है पानीपत
कुरूक्षेत्र पावन धाम
धरती यह अर्जुन को
गीता ज्ञान सुनाने की
आओ मिलकर बात

आदिबद्री यमुनानगर
सरस्वती का उद्गम स्थल
फरीदाबाद का गौरव
सूरज कुंड और बड़खल
सुन्दर समृद्ध संस्कृति
ख़ुशी ख़ुशी बतलाणे की
आओ मिलकर बात करें

धरा दादरी वीरों की
महेंद्रगढ़ रणधीरों की
करनाल कर्ण की नगरी
माता दानीवीरों की
रेजांगला से सुनों कहानी
चीन का दर्प मिटाने की
आओ मिलकर बात करें

रोहतक, रेवाड़ी, जगाधरी,
कहलावें पीतल नगरी
सोनप्रस्थ से सोनीपत तो
झज्जर में शीतल झझरी
क्या क्या है प्रसिद्ध यहाँ
सबको बात बताने की
आओ मिलकर बात करें

मात शीतला गुरूग्राम का
गौरव सर्व विदित है
धामदेवसर में भिवानी की
आन-बान निहित है
देवधरा का कर चिंतन
उपकृत शीश नवाने की
आओ मिलकर बात करें
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
17,194
edits