भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन / अशोक वाजपेयी

36 bytes removed, 13:08, 8 नवम्बर 2009
|रचनाकार=अशोक वाजपेयी
|संग्रह=कुछ रफ़ू कुछ थिगड़े / अशोक वाजपेयी
}}क्या चाहिए ? {{KKCatKavita}}<poem>
तुम्हें जीने के लिए
 
 
कम से कम क्या चाहिए ?
 
 
थोड़ी सी रोटी, कुछ नमक, पानी,
 
 
एक बसेरा, एक दरी, एक चादर,
 
 
एक जोड़ी कपड़े, एक थैला,
 
 
दो चप्पलें,
 
 
कुछ शब्द, एकाध पुस्तक, कुछ गुनगुनाहट,
 
 
दो-चार फूल, मातृस्मृति,
 
 
दूर चला गया बचपन,
 
 
पास आती मृत्यु।
 
 
तुम्हें कविता करने के लिए क्या चाहिए ?
 
 
बहुत सारा जीवन, पूर्वज,
 
 
प्रेम, आँसू, अपमान,
 
 
लोगों का शोरगुल, अरण्य का एकान्त,
 
 
भाषा का घर, लय का अन्तरिक्ष,
 
 
रोटी का टुकड़ा, नमक की दली,
 
 
पानी का घड़ा
 
 
और निर्दय आकाश।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,333
edits