भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: शब्द-शब्द अनमोल परिंदे ! सुन्दर बोली बोल परिंदे !! जीवन -जीवन भूलभु…
शब्द-शब्द अनमोल परिंदे !
सुन्दर बोली बोल परिंदे !!

जीवन -जीवन भूलभुलैया -
दुनिया गोलम- गोल परिंदे !!

छोटा मुँह मत बात बड़ी कर -
खुल जायेगी पोल परिंदे !!

शीशे के घर में रहकर ना -
पत्थर -पत्थर तोल परिंदे !!

बन्दर के हाथों में मत दे -
झाल -मजीरा -ढोल परिंदे !!

कुछ मन की मर्यादा रख ले -
आंखों को मत घोल परिंदे !!

कुछ "प्रभात " के जैसा रच दे -
अंतर -पट अब खोल परिंदे !!