भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो नही है / अरविन्द भारती

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

वो नहीं है
सिर्फ उसके नाम का
छलावा है

पत्थरों में कैद
भगवान नहीं होते
कण कण में विराजमान है
तो इतने शोषण अत्याचार नहीं होते

वो नहीं है
वो हो ही नहीं सकता
और अगर वह है
तो ऐसे धृतराष्ट्र की
सत्ता
मै
स्वीकार नहीं करता।