भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुख-बोध / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़ी प्रतीक्षा के बाद खिले हैं

गमले में फूल,
पीले - पीले पुलकित फूल
झबरीले गेंदे के
टटके फूल !

बड़ी प्रतीक्षा के बाद खिले हैं
जीवन में फूल,
कोमल - कोमल गद गद् फूल,
मादन - मन भावों के
मादक फूल !
बड़े दिनों के बाद
मिले हैं
सावन - भादों के उपहार,
बड़े दिनों के बाद
सजे हैं
दरवाज़ों पर बंदनवार !