भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोया नींद में, जागा सपने में / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
सोया था मैं नींद में को
एकाएक सपने में
गया जाग :
सपना आग का
लपलपाती ग्रसती
हँसती
समाधि की विभोर आग।

फिसलता हुआ
धीरे-धीरे गिरा फिर
सुते हुए, ठंडे
जागने में।

आग शान्त, रक्षित,
सँजोयी हुई-
और भी कई आगों के साथ
सोयी हुई।
पहले भी तो
जागा हूँ

ऐसे, सपने में:
जलते हुए समाधिस्थ
अपने में;
फिसल कर गिरने को
जागने की नींद में;
आगें सब सुँती हुई, ठंडी,
सोई हुई,
और भी पुरानी कई आगों के
साथ ही सँजोयी हुई-
खोयी हुई!

नयी दिल्ली, अक्टूबर, 1969