भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उमड़ घुमड़ घन गरजे बदरा / मृदुला झा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मनभावन को तरसे बदरा।

रुत आये रुत जाये निशदिनए
बूँदें बन कर सरसे बदरा।

नदियों की तो बात क्या करनीए
सागर से मिल लरजे बदरा।

हरियाली गायब धरती सेए
उड़ने को नित तरसे बदरा।

विरहन मन की बात निरालीए
अंखियों से नित बरसे बदरा।

ताल.तलैया नहरों पर भीए
बरस.बरस कर हरषे बदरा।