Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 10:44

एक पल को ख़ुशी बख्श दे / अजय अज्ञात

एक पल को खुशी बख़़्श दे
रेशमी ज़िंदगी बख़़्श दे

तीरगी का सफ़र ख़़त्म हो
राह में रौशनी बख़़्श दे

मौसमे - गुल हमेशा रहे
इस क़़दर ताज़गी बख़़्श दे

ज़िंदगी के लिए हौसला
है बहुत लाज़मी बख़़्श दे

दिल में अरमां मचलने लगे
लज़्ज़तएशायरी बख़़्श दे