भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कजली / 21 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नवीन संशोधन

झूलै नवल लला सँग नवेली ललना।
ताक झाँक औ झुकनि मैं छुटत छल ना॥
झोंका लहि अकुलाय, प्यारी अंगन दुराय;
डरी जाय जाय, अंचल कहूँ तै टल ना॥
पिय लगै हिय आय, तियजिय सकुचाय;
लेन चहत बचाय, पै चलत बल ना॥
जौ लजाय, अनखाय बाँकी भौंहन चढ़ाय;
जात जुवति रिसाय, तौ परत कल ना॥
फेरि नैनन मिलाय, मन्द-मन्द मुसुकाय;
प्रेमघन बरसाय, रस तजै पल ना॥40॥