भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतावली / तुलसीदास / पृष्ठ 25

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किष्किन्धाकाण्ड
सीताजी के खोज का आदेश
(राग केदारा)

प्रभु कपि- नायक बोलि कह्यो है।
बरषा गई, सरद आई ,अब लगि नहि सिय-सोधु लह्यो है।1।

जा कारन तजि लोकलाज ,तनु राखि बियोग सह्यो है।
ताको तौ कपिराज आज लगि कछु न काज निबह्यो है।2।

सुनि सुग्रीव सभीत नमित-मुख, उतरू न देन चह्यो है।
आइ गए हरि जूथ देखि उर पूरि प्रमोद रह्यो है।3।

 पठये बदि-बदि अवधि दसहु दिसि, चले बलु सबनि गह्यो है।
तुलसी सिय लगि भव-दधिनिधि मनु फिरि हरि चहत मह्यो है।4।
 किष्किंधा काण्ड समाप्त