भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चलो दिलदार चलो चाँद के पार चलो / 'कैफ़' भोपाली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चलो दिलदार चलो चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो

आओ खो जाएँ सितारों में कहीं
छोड़ दे आज ये दुनियाँ ये जमी

चलो दिलदार चलो चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो

हम नशे में हैं सम्भालो हमें तुम
नींद आती है जगा लो हमें तुम

चलो दिलदार चलो चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो

ज़िन्दगी ख़त्म भी हो जाए अगर
ना कभी ख़त्म हो उल्फ़त का सफ़र

चलो दिलदार चलो चाँद के पार चलो
हम हैं तैयार चलो