छुम छननन छन गाये पयलिया,
अभिनव गीत सुनाये प्यलिया।
रैन अंधेरी राह न सूझे,
सबके होश उड़ाये पयलिया।
हर पल उनकी याद सताये,
झनक सुना भरमाये पयलिया।
अमुआ की डाली झूले लगे,
कजरी गा तरसाये पयलिया।
उमड़-उमड़ नित गरजे बदरिया,
विरहन मन तड़पाये पयलिया।